एसएमएस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार झुन्झुनु के चिडावा स्थित वार्ड नंबर 24 निवासी 52 वर्षीय अनिल शर्मा कई दिनों से जयपुर अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। बीती रात अस्पताल की आईसीयू के स्टोर में आग लगने के बाद मची भगदड में अनिल शर्मा को एसएमएस असप्ताल लाया गया जहां उन्हें पहले मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया और तबीयत खराब होने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया जहां इलाज के दौरान मौत गई। जानकारी के अनुसार जयपुर अस्पताल में भर्ती मरीज अनिल शर्मा को लकवे की शिकायत के बाद परिजनों ने जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। वहीं जयपुर अस्पताल से शिफ्ट किए गए 50 से ज्यादा मरीजों का इलाज अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है। लेकिन इस घटना के बाद अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम व निगम की एनओसी देने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे है।