5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग
2 min read
Google source verification
jaipur

शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

जयपुर. शहर के सिंवार मोड़ स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने से दो स्कूटी व लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट से होना सामने आया है। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि महेन्द्र कुमार यादव सिंवार मोड़ पर ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता है। दुकान पर बाइक व स्कूटी की रिपेयर का काम भी किया जाता है। मंगलवार को काम खत्म होने के बाद महेन्द्र दुकान बंद कर घर चला गया। पीछे से रात करीब 11.30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखे पार्ट्स, दो स्कूटी व अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के आस पास के निवासियों ने महेन्द्र को दुकान में आग लगने की सूचना दी। इस दौरान मौके पर पुलिस व दमकल भी पहुंच गई। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया तब तक काफी नुकसान हो चुका था। महेन्द्र ने बताया कि दुकान में सर्विस व रिपेयरिंग के लिए आए वाहन भी थे।

गाडिय़ों से चुराता था बैटरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूने खड़े वाहनों की बैटरी चुराने के आरोपी विश्वकर्मा स्थित बलाइयों की ढाणी निवासी आरोपी ओम प्रकाश (22) को हरमाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी लखन सिंह खटाणा ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दिनों से सड़क पर सूने खड़े वाहनों की बैटरी चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही थीं। यहां के कई लोगों ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर हरमाड़ा पुलिस ने रात को निगरानी बढ़ा दी थी जिससे आरोपी धरा गया। पुलिस ने ओमप्रकाश से चुराई गई बैटरी भी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक वह पहले भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस दौरान आरोपी ने कई गाडिय़ों की बैटरी चुराने की बात कबूली है। पुलिस पीडि़त से बैटरी चुराने व दूसरी जगह बेचने के बारे में और पूछताछ कर सकती है।