13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hyundai car company के शोरुम में आग, चमचमाती कारें जलकर कबाड़ बन गई… टायर पिघल गए, करोड़ोें का नुकसान

दमकल और पुलिस दोनो आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग लगने से करोड़ों रुपयों का नुकसान सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
hundai_photo_2022-09-09_12-59-38.jpg

जयपुर
राजस्थान के झुझुनूं जिले में देर रात एक कार कंपनी के शोरुम में आग लगने से हडकंप मच गया। जिस समय आग लगी उस समय शोुरम में कोई नहीं था। शोरुम परिसर में ही बने एक कमरे में गार्ड मौजूद होने के बारे में जानकारी मिली हैं। देर रात शोरुम के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बाद में पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। देर रात ही शोरुम मालिक को भी मौके पर बुलाया गया। आग लगने के कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं। आग जिले के रीको एरिया क्षेत्र मे स्थित कार कंपनी के शोरुम में लगी। पुलिस ने बताया कि जिस सयय शोरुम में आग लगी उस समय वहां पर करीब एक दर्जन नई चमचमाती कारें खड़ी थीं। आग लगने से अधिकतर कारें जलकर नष्ट हो गई। उनके टायर पिघल गए। आग लगने से शोरुम का इंटीरियर भी नष्ट हो गया। भवन को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि आग को काबू करने के लिए छह दमकलों को करीब दो से तीन घंटे का समय लगा। गनीमत रही कि वहां रखे ड्रमों में कोई ज्वलनशील नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक कारणों में आग शॉर्ट सर्किट से लगना सामने आ रहा है। दमकल और पुलिस दोनो आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग लगने से करोड़ों रुपयों का नुकसान सामने आया है। दमकल और पुलिस दोनो आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग लगने से करोड़ों रुपयों का नुकसान सामने आया है।