7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदमाशों ने फायरिंग कर पुलिस को दौड़ाया, नाकाबंदी के दौरान नदी में छोड़ी कार और पैदल ही भागे

( jaipur latest crime news ) एक बार फिर गाडि़यों में भरे बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले जोबनेर के आसलपुर में भी बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग ( firing on police team in jaipur ) कर दी थी। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ( jaipur police ) को चकमा देकर बदमाश नदी में गाडि़यों के फंस जाने से पैदल ही भागे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Aug 24, 2019

जयपुर में बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग, नदी में फंसी कार तो पैदल ही भागे

जयपुर में बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग, नदी में फंसी कार तो पैदल ही भागे

जयपुर/रेनवाल

चौमूं के रेनवाल सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एक बार फिर गाडि़यों में भरे बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले जोबनेर के आसलपुर में भी बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग ( firing on police team in jaipur ) कर दी थी। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ( jaipur police ) को चकमा देकर बदमाश नदी में गाडि़यों के फंस जाने से पैदल ही भागे।

कार को छोड़ फरार... ( jaipur latest crime news )

एएसपी लालंचद कायल ने बताया कि गोविंदगढ़ थाने से सूचना मिली थी कि दो गाडिय़ों में सवार होकर बदमाश कालाडेरा रेनवाल की ओर जा रहे है। कालाडेरा पुलिस व रेनवाल पुलिस ने नाकेबंदी की तो एक छोटी कार में सवार तीन बदमाश ढ़ोला का बास में कार को छोड़ फरार हो गए। कार को जप्त कर कालाडेरा थाना पहुंचाया गया है। वहीं रेनवाल थाना प्रभारी वीरसिंह गुर्जर ने बताया कि रेनवाल थाना इलाके की डूंगरी खुर्द की नदी में कार फंसने पर छोडकर बदमाश फरार हो गए। गाड़ी चारों तरफ से बंद थी जिसको क्रेन की सहायता से रेनवाल में लाया गया है।

बदमाश और फायरिंग की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी


कार में सवार बदमाशों के होने और फायरिंग करने सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक लालचंद कायल, गोविन्दगढ़ पुलिस उपाधीक्षक शैतानसिंह, गोविन्दगढ़ थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज, कालाडेरा थाना प्रभारी भजनाराम व रेनवाल थाना प्रभारी वीरसिंह गुर्जर मौके पर पहुंचें और घटना की जानकारी ली।

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश कर रहे थे फायर


वहीं ग्रामीणों में नानूराम, जगनसिंह, प्रेमचंद, रामनाथ, मनोज, नरेन्द्र वर्मा और गोपाल लाल ने बताया कि दो गाडिय़ों में बदमाश सवार थे। कार में एक एल्टो और एक ओमेज कार थी। जिनका पीछा दो पुलिस की गाडिय़ा कर रही थी। कमिश्ररेट की टीम ब्रेजर व स्कार्पियों में सवार थे। गौरी का बास मोड़ पर बावडी के पास में कार खड़ी थी, उस गाडी को स्कार्पियों ने टक्कर मारी तो कच्चे रास्ते की तरफ घुम गई। इस पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।

यह खबरें भी पढ़ें...

नाकाबंदी के दौरान गांजे की गंध के चलते पकड़ा गया ट्रक, 27 लाख रपए की कीमत का 182 किलो गांजा जब्त


शराब की ज्यादा कीमत वसूली को लेकर सख्ती के मूड में प्रशासन, 173 दुकानों पर कार्रवाई