7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का काम शुरू

लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का काम शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 27 Jan 2024, 6:28 PM IST

evm_machine

लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का काम शुरू

लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का काम शुरू हो गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच जरूरी है।

गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, बेंगलुरु के इंजीनियर्स की ओर से सभी जिलों में प्रारंभ किया गया हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य 20 फरवरी पूरा होने की संभावना हैं। यह कार्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों की उपस्थति में किया जा रहा है। अप्रेल- मई में होने की संभावना है।गुप्ता ने बताया कि इसमें बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपीएटी से है। राज्य के जिलों में 274 इंजीनियरों की ओर से लगभग 83 हजार बीयू, 73 हजार सीयू और 73 हजार वीवीपीएटी मशीनों की जांच कराई जाएगी । चुनाव अप्रेल- मई में होने की संभावना है।