
evm
राजस्थान में निर्वाचन विभाग ने ली राहत की सांस—इन छह जिलों में ईवीएम में नही मिली कोई खराबी
जयपुर।
प्रदेश में विधान सभा चुनाव की तैयारियां निर्वाचन विभाग ने युदद स्तर पर कर दी है। विधान सभा चुनाव की तैयारियों में सबसे पहले ईवीएम मशीनों की चैकिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर निर्वाचन विभाग को चुनाव आयोग से मिली 67 हजार ईवीएम मशीनों की ईवीएम मशीन निर्माता कंपनी के इंजिनियरों को अजमेर,भरतपुर,बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालय पर ईवीएम मशीनों की जांच कर कर ली गई है और एक भी मशीन में किसी भी तरह की कोई खराबी सामने नहीं आई है। वहीं चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच की समीक्षा करेंगे।
प्रदेश में निर्वाचन विभाग को आगामी विधान सभा चुनाव के लिए 67 हजार ईवीएम मशीनें मिली है। इन इवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच इवीम निर्माता कंपनी भारत इलेक्ट्रोनिक्स के विशेषज्ञ इंजिनियरों के द्वारा की गई थी। बारीकी और गहनता से चैकिंग के बाद भी इवीम मशीनों को पूरी तरह से दुरुस्त पाया गया और किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी इन मशीनों में नहीं मिली है।
निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीेते चार सालों में देश में जहां जहां चुनाव या उपचुनाव हुए हैं वहां कई बार मतदान के दौरान इवीएम मशीनों में खराबी,बीच में बंद हो जाना जैसे सवाल उठे थे। वहीं हाल ही उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में गर्मी से ईवीएम मशीन का बंद हो जाने के सवाल भी उठे थे।
लिहाजा निर्वाचन विभाग ने राजस्थान में इवीएम मशीनों प्रथम स्तरीय जांच कराने का निर्णय लिया और इसका जिम्मा निर्माता कंपनियों के इंजिनियरों को ही सौपां था। हांलाकि छह जिलों में इवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच में कोई खराबी नहीं आई है लेकिन अभी 25 से ज्यादा जिलों में इवीएम मशीनों की जांच का काम जारी है जो 31 जुलाई तक चलेगा।
Published on:
29 Jun 2018 04:43 pm
