10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैलसागर से डिग्गी धाम के लिए पहली पद यात्रा, जयकारों से गूंजा मार्ग

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

पचेवर. गांव सैलसागर में रविवार को आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में श्री कल्याण महाराज डिग्गी के लिए प्रथम पैदल यात्रा निकाली गई। ‘आओ मिलकर साथ चलें, डिग्गी दरबार’ के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु डिग्गी धाम के लिए रवाना हुए।

आयोजकों ने बताया कि सैलसागर से पहली बार डिग्गी के लिए पैदल यात्रा आयोजित की गई है। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में भोजन, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।


पचेवर. सैलसागर से डिग्गी धाम के लिए पद यात्रा पर रवाना होते श्रद्धालु।