
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या पर, रहेगा हाइब्रिड... जानें भारत में दिखेगा या नहीं
जयपुर। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख मास की अमावस्या पर 20 अप्रेल को लगेगा। लेकिन, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं, इस सूर्य ग्रहण को खगोल वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है।
5 घंटे 24 मिनट का होगा ग्रहण
सूर्य ग्रहण की शुरुआत 20 अप्रेल 2023 को सुबह 7 बजकर 04 मिनट से होगी, जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस तरह से ग्रहण 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जबकि दुनिया के बाकी हिस्सों में इसे आसानी से देखा जा सकेगा। वहीं, खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक साल का पहला सूर्य ग्रहण 3 तरह का दिखाई देगा, जिसमें यह आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार के रूप में होगा। इस तरह से साल 2023 का यह पहला सूर्य ग्रहण हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होगा क्योंकि जब सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार रूप में हो तो इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहते हैं।
मई में लगेगा चंद्र ग्रहण
इधर, सूर्य ग्रहण के बाद 5 मई को पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इसकी शुरुआत रात 8 बजकर 45 मिनट पर होगी। समापन रात 1 बजे होगा। ग्रहण की अवधि 4 घंटे 15 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा।
Published on:
14 Apr 2023 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
