
...रंबल स्ट्रिप से हादसों पर लगेगी लगाम ?
जयपुर के जेएलएन रोड का जेडीए चौराहा कुछ समय पहले तक इसका नाम यही था अब लोग मौत के नाम से जानने लगे हैं। वीवीआई रुट के इस बड़े चौराहे पर हादसे रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस ने चार से पांच दिन की कसरत की और अब जाकर चौराहे से कुछ पहले रंबल स्ट्रिप जैसे छोटे स्पीड ब्रेकर लगाए हैं। इनको लगाने का मकसद यह बताया गया है कि वाहन चालक को दूर से ही पता चल जाएगा कि चौराहा आने वाला है और वह गाड़ी धीरे कर लेगा। वहीं रात के समय इनमें लगी छोटी एलईडी लाइटें लगातार ब्लिंक करेंगी ताकि रात के समय भी चौराहा आने का आभास हो जाएगा। डीसीपी राहुल प्रकाश ने बताया कि जेएलएन के जेडीए चौराहे पर 3 दिन के अंदर दो बड़ी दुर्घटनाओं के बाद जयपुर पुलिस अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की 4 टीमें रोजाना रात को 11 से 1.30 बजे तक अभियान चलाएंगी। हफ्ते में एक बड़ा अभियान चलेगा। रविवार रात को 11 से 1.30 बजे तक चले अभियान में 50 कारें, 30 बाइक और 8 अन्य वाहनों को जब्त किया। इनमें ज्यादातर लग्जरी गाड़ियां हैं। शहर में देर रात डिस्को और बीयर बार से निकलने के बाद युवा तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ियां दौड़ाते हैं। ऐसे में अब ट्रैफिक पुलिस की 4 टीमें रोजाना अलग-अलग जगह बदलकर कार्यवाही करेंगी और हफ्ते में एक दिन 10 टीमों के साथ बड़ा अभियान चलेगा। जिसमें ट्रेफिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Published on:
23 Jul 2019, 11:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.