
जयपुर : 'राजस्थान का दिल' कहे जाने वाला जयपुर अपने उल्लेखनीय महलों, किलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। राज्य की राजधानी को पिंक सिटी ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप हवामहल, सिटी पैले, आमेर का किला, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जंतर मंतर सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को देख सकते हैं।

उदयपुर : पूर्व का वेनिस या झीलों की नगरी कहे जाने वाला उदयपुर भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां आप सिटी पैलेस, पिछोला झील, फतह सागर झील, उदय सागर, स्वरूप सागर सहित विभिन्न किलों और महलों का दीदार कर सकते हैं।

चित्तौडग़ढ़ : चित्तौडग़ढ अपने चित्तौड़ किले के लिए विश्वभर में मशहूर है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इसके अलावा, राणा कुंभा का महल, विजय स्तंभ, कीर्ति स्तंभ भी देख सकते हैं।

जोधपुर : थार रेगिस्तान के किनारे पर बसे जोधपुर को 'द ब्लू सिटी ऑफ राजस्थान' भी कहा जाता है। जोधपुर की यात्रा करते समय मेहरानगढ़ किला, मोती महल, शीश महल, उम्मेद भवन पैलेस, चामुंडा माताजी मंदिर और अन्य ऐतिहासिक और पवित्र स्थल अवश्य जाएं।

अजमेर : सूफी संत मोइनउद्दीन चिश्ती की दरगाह और पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर के लिए मशहूर अजमेर भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक है जो हर धर्म को आकर्षित करता है। अरावली पर्वत श्रृंख्ला पर स्थित अजमेर एक ऐतिहासिक शहर है जो राजधानी जयपुर से 135 किलोमीटर दूर है।