9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जलभराव से आवागमन में परेशानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

कुडग़ांव. कुडग़ांव ग्राम पंचायत के रामपुर पालान गांव का रास्ता पिछले एक सप्ताह से बंद है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आए दिन दोपहिया वाहन चालक पानी और कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
समस्या से नाराज ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते की समस्या से विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। मुख्य मार्ग पर पानी भरा होने से सबसे अधिक परेशानी विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। रास्ता बंद होने के कारण उन्हें विद्यालय पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी और कीचड़ के कारण आए दिन राहगीर और वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र रास्ता खुलवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।