पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जेएलएन मार्ग पर हैंगिंग ब्रिज और एक अंडरपास बनाने का प्रस्ताव बनाया था। इस पर करीब 150 करोड़ रुपए खर्च होने थे। हालांकि, बाद में यह प्रोजेक्ट निरस्त कर दिया। मौजूदा सरकार ने अंबेडकर सर्कल से जेएलएन मार्ग होते हुए जवाहर सर्कल तक एलिवेटेड रोड की घोषणा की, लेकिन ये प्रोजेक्ट भी धरातल पर नहीं उतर पाया।