जयपुर। अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस स्टैंड को एक अगस्त से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में इसका निर्णय हो चुका है, जिसके बाद परिवहन विभाग ने आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस संबंध में शुक्रवार को आरटीओ प्रथम कार्यालय झालाना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें बस ऑपरेटर यूनियन, ऑटो यूनियन, ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज विभाग के अधिकारी भाग लेंगे।