-घर-घर वसूली और नीलामी कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर डिस्कॉम्स के तहत जिन उपभोक्ताओं के बिलों की देय तिथि 21 मार्च के बाद है, उनको आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं जलदाय विभाग में भी मार्च 2020 के जल राजस्व बिलों की देय तिथि को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में घर-घर वसूली और नीलामी कार्यक्रम भी स्थगित किए गए हैं।