7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में बनेगा वन प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान,सीतामाता, केवलादेव और नाहरगढ़ में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट की सौगात

Forest Day : अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर प्रदेश को सीएम की बड़ी सौगात। जयपुर में बनेगा वन प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान, सीएम करेंगे शिलान्यास।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 21, 2025

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर प्रदेश को कई सौगातें देंगे। आरआईसी, जयपुर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री वन प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान का शिलान्यास करेंगे। साथ ही सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण्य में इको टूरिज्म फैसिलिटीज एवं केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर एवं नाहरगढ़ बायोलोजिकल पार्क में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट प्रदेश की जनता को समर्पित करेगे। इस अवसर पर वन मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं राजस्थान में जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया और पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्धन का लोगो का अनावरण भी करेंगे।

वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षरक अरिजीत बनर्जी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री वनमित्रों को किट वितरित करेंगे। शर्मा वन विभाग में फील्ड में कार्यरत महिला कार्मिकों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री संजय शर्मा एवं जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन ऐजेन्सी (जाइका) के एजि वाकामास्तु का संबोधन भी होगा।

डिजी-वन-फोरेस्ट स्टेक का उद्घाटन

मुख्यमंत्री शर्मा वन विभाग के नवाचार डीजी-वन एप का उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा विभागीय कार्यो में पारदर्शिता लाने हेतु नवीनतम आईटी तकनीक के उपयोग से विकसित 'डिजी-वन-फोरेस्ट स्टेक' एप विकसित किया गया है। इसका समुचित उपयोग विभाग के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। विभाग द्वारा वर्तमान में उपलब्ध राजकीय डेटा को यथा संभव एक ही प्लेटफार्म पर लाने के प्रयास किये जाने आवश्यक हैं जिससे कि विभागीय कार्यप्रणाली को आमजन के लिए भी अधिकाधिक उपयोगी एवं अधिक पारदर्शी बनाया जा सके।

मिशन हरियालो राजस्थान: 50 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य की ओर बढ़ता प्रदेश

इस वर्ष वानिकी दिवस की थीम 'फॉरेस्ट्स एण्ड फूड' रखी गयी है। राजस्थान जहां वन क्षेत्र सीमित है, यह दिवस विशेष रूप से महत्वपूर्ण है ताकि वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और पर्यावरण संतुलन के लिए जनजागरूकता बढ़े। गत वर्ष 5 जून को राज्य सरकार द्वारा मिशन हरियालो राजस्थान के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान प्रारम्भ किया गया । मिशन 'हरियालो राजस्थान' के तहत 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2024-25 में राज्य में 7 करोड़ पौधे रोपित किये गये हैं। 2025-26 में 10 करोड़ पौधे लगाये जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग द्वारा 39 नवीन नर्सरियों की स्थापना भी की जा रही है।

जाइका और एएफडी की बड़ी परियोजनाएं वन विकास में देंगी नई उड़ान

वन विभाग में दो बाह्य सहायता परियोजनाऐं भी क्रियान्वित कर रही है। फ्रांस की फ्रेंच डवलपमेंट ऐजेन्सी (एएफडी) के सहयोग से 1693 करोड रूपये एवं जापान की जापान इंटरनेशनल कोर्पोरेश्न ऐजेन्सी (जाइका) के सहयोग से 1774 करोड की लागत की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि जाइका द्वारा राजस्थान में वानिकी क्षेत्र में 3 दशकों से अधिक समय से सहयोग किया जा रहा है। वर्तमान जाइका प्रोजेक्ट प्रदेश में जाइका का छठा एवं जाइका के इतिहास में वानिकी क्षेत्र का सबसे बडा प्रोजेक्ट है।