8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP की पूर्व सांसद पर विवादित बयान को लेकर लटकी तलवार! राजस्थान कांग्रेस जाएगी चुनाव आयोग

Loksabha Election 2024 : झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान भाजपा की पूर्व सांसद की ओर से दिए गए विवादित बयान को लेकर भाजपा की मुश्किल खड़ी हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 2 Apr 2024, 12:34 PM IST

former_bjp_mp_santosh_ahlawat_1.jpg

Loksabha Election 2024 : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्माहट बढ़ने लगी है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे इसी बीच विवादित टिप्पणी और बयान भी दिए जा रहे है। झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान पूर्व सांसद और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री संतोष अहलावत अधिकारियों को धमकी देतीं नज़र आईं। कांग्रेस इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगी।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि 'चुनाव के नजदीक आते आते भाजपा नेता अपना आपा खो चुके है! भाजपा के नेताओं द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग आम बात हैं, लेकिन जैसे भाजपा की पूर्व सांसद द्वारा कर्मचारियों को धमकी देना इस बात से बीजेपी नेताओ की साफ़ वह बौखलाहट नजर आ रही है! चुनाव आयोग को भी इस मामले में संज्ञान लेकर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का पालन करवाना चाहिए!'

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, जानें भाटी के पास कितनी संपत्ति...?

बता दें कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के प्रचार अभियान के दौरान एक विवादित बयान दिया। सूरजगढ़ में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अहलावत ने क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि 'सभी अधिकारी-कर्मचारी कान खोलकर सुन लो... मेरे किसी कार्यकर्ता को परेशान किया तो ठीक नहीं होगा। जो प्रधानमंत्री मोदी को वोट नहीं देगा, उसे सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुर्सी पर बैठकर नौकरी करने का कोई हक नहीं है। पांच साल घुसने नहीं दूंगी।'

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बदलेगा मौसम... इस दिन से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, Alert जारी