2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JJM घोटाले में पूर्व मंत्री जोशी का नजदीकी संजय गिरफ्तार, ईडी ने लिया रिमांड पर

प्रवर्तन निदेशालय ने जल जीवन मिशन घोटाला मामले में पूर्व मंत्री के नजदीकी संजय बढ़ाया को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 17 Jul 2024, 9:14 AM IST

राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामले में मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संजय बढ़ाया पूर्व मंत्री महेश जोशी का नजदीकी है। ईडी इस मामले में ठेकेदार पिता-पुत्र सहित तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

संजय बढ़ाया को ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के लिए मंगलवार को ही मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया है। इससे पहले ठकेदार पीयूष जैन और उसके पिता पदमचंद जैन व उनके रिश्तेदार महेश मित्तल को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ईडी ने यह जांच गत वर्ष पीएचईडी में हुई एसीबी कार्रवाई के आधार पर शुरू की थी। एसीबी ने चार्जशीट में बताया था कि पदमचंद जैन और महेश मित्तल व अन्य लोगों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग (पीएचईडी) में टेंडर जारी कराने और भुगतान में भारी भ्रष्टाचार किया है। इन ठेकेदारों ने बड़े अधिकारियों को रिश्वत देकर मेसर्स इरकॉन कम्पनी के फर्जी कार्य समापन प्रमाणपत्रों के आधार पर जेजेएम में निविदाएं ली और भुगतान भी उठाया।

ईडी पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी, संजय बड़ाया, पदम चंद जैन, महेश मित्तल समेत अन्य के यहां सर्च कर चुकी है। तलाशी में ईडी ने अब तक 11.42 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है, जिसमें 6.50 करोड़ रुपए का सोना-चांदी शामिल है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के 19 नए जिलों को लेकर आया बड़ा अपडेट, भजनलाल सरकार पर लगे ये गंभीर आरोप