Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा का दसवां दिन, राहुल के साथ चले आरबीआई के पूर्व गवर्नर, दोनों के बीच लंबी चर्चा

-आज सुबह 10 बजे बामनवास के बाढ़ श्यामपुरा टोंड में यात्रा का लंच विराम, आज शाम दौसा जिले में होगा यात्रा का प्रवेश, शाम 6:30 बजे दौसा के लालसोट के बगड़ी गांव चौक में नुक्कड़ सभा, 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन होंगे पूरे

2 min read
Google source verification
raghu_ram_raajan.jpg

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में दसवां दिन है। यात्रा आज सुबह 6 बजे सवाई माधोपुर के भाडोति से शुरू हुई और सुबह 10 बजे बामनवास के बाढ़ श्यामपुरा टोंड में यात्रा का लंच ब्रेक हुआ, जिसके बाद यात्रा दोपहर 3:30 शुरू होगी और शाम 6:30 बजे दौसा जिले के लालसोट के बगड़ी गांव चौक में नुक्कड़ सभा के साथ संपन्न होगी, यहीं पर बिलोना कलां में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

आज शाम 6 बजे यात्रा का सवाई माधोपुर से दौसा जिले में प्रवेश हो जाएगा और अब कई दिन यात्रा दौसा जिले में ही रहेगी। आज सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई अन्य नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन हुए शामिल
वहीं दिलचस्प बात यह है कि आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए । रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ चले और इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा भी हुई। रघुराम राजन सितंबर 2013 से सितंबर 2016 तक आरबीआई के गवर्नर रहे हैं, इससे पहले वो प्रमुख अर्थशास्त्री भी रहें।

स्थानीय लोगों से भी मिले राहुल गांधी
वहीं यात्रा के दौरान राहुल गांधी स्थानीय लोगों से भी मिले और उनसे उनके हालचाल जाने, साथ ही गहलोत सरकार के कामकाज को लेकर लोगों से फीडबैक के लिए।

16 दिसंबर को यात्रा के 100 दिन पूरे, राहुल आएंगे जयपुर
भारत जोड़ो यात्रा के 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे हो जाएंगे। 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी जयपुर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर आएंगे। बताया जाता है कि बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने गानों की प्रस्तुति देंगी।

सचिन पायलट का गढ़ माना जाता है दौसा
आज शाम भारत जोड़ो यात्रा दौसा जिले में प्रवेश करेगी। दौसा जिले को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का गढ़ माना जाता है, सचिन पायलट दौसा से सांसद रहे हैं, उनकी माता रमा पायलट और उनके पिता राजेश पायलट भी दौसा से कई बार सांसद रह चुके हैं।

वीडियो देखेंः- राहुल संग नारी शक्ति


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग