4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार सौ योग्य छात्रों को 25 लाख रुपए की स्कॉलरशिप दी गई

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

Rajasthan

चेन्नई. जीतो चेन्नई चैप्टर फाउंडेशन का रविवार को भवन्स स्कूल ऑडिटोरियम में ‘ज्ञान रत्न सम्मान’ समारोह हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में 135 होनहार जैन छात्रों को सम्मानित किया गया और 276 छात्रों को ₹25 लाख की स्कॉलरशिप दी गई। समारोह में सुभाषचंद रांका ने मुख्य भाषण में युवाओं को भविष्य के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन राजेश चंदन ने छात्रों को फोकस, मूल्यों और निरंतर सीखने की महत्ता समझाई और उनको “भारतीय बनें, भारतीय खरीदें” की शपथ दिलाई। स्कॉलरशिप कन्वीनर अजय नाहर ने छात्रों को सामाजिक रूप से जिम्मेदार और सक्षम नागरिक बनने का संदेश दिया। समारोह में कुल 400 योग्य छात्रों को ₹25 लाख की स्कॉलरशिप दी गई।
अतिथि रमेश दरडा ने शासन व नैतिकता के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर 5 एमबीबीएस ग्रेजुएट, 52 चार्टर्ड अकाउंटेंट व कंपनी सचिव, 12वीं में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 छात्र और 10वीं में डिस्टिंक्शन हासिल करने वाले 45 छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संचालन कोषाध्यक्ष विनोद कोठारी और सह-संयोजक विवेक बम्ब और,चिंकी जैन ने संचालन किया। समारोह में प्रकाश सेठिया, प्रवीण टाटिया, शांतिलाल जैन, राजेश भंडारी, विवेक बॉम्ब, श्रेयस कोठारी, कुणाल जैन, राजेश शाह, अंकित जैन शैलेश भंडारी, दिवेश टाटेड और पंकज कांकरिया के अलावा यूथ विंग के सुदर्शन बोहरा और लेडीज़ विंग की पिंकी जैन, शर्मिला जैन, हीनल जैन व वंदना जैन ने हिस्सा लिया।