11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संकट के मद्देनजर सरकार ने लिया एक और फैसला, ‘अब, जून माह में भी होगा गेहूं का फ्री वितरण’

प्रदेश में कोविड-19 से उत्पन्न विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के लाभार्थी परिवारों को अप्रैल एवं मई माह की तरह ही जून में भी गेहूं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Apr 23, 2020

जयपुर
प्रदेश में कोविड-19 से उत्पन्न विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के लाभार्थी परिवारों को अप्रैल एवं मई माह की तरह ही जून में भी गेहूं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीना ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों को अप्रैल माह के गेहूं का शत प्रतिशत निःशुल्क वितरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मई महीने में निर्धारित समय अवधि में गेहूं के निःशुल्क वितरण के लिए विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल एवं मई महीने में निःशुल्क वितरण किए जाने वाले गेहूं पर होने वाले व्यय का वहन राज्य सरकार द्वारा किया गया है। अब इसी तरह जून माह में भी गेहूं के निःशुल्क वितरण पर होने वाले व्यय का वहन भी राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...

SMS अस्पताल के स्टीकर लगे जार में मिले मानव अंग, लॉकडाउन के बावजूद जार आखिर कैसे पहुंचा 15 K.M. दूर


अपने देश लौट आने को हैं बेताब हैं राजस्थानी: जानिए, किस हालत में कुवैत-इराक की सीमा पर किए गए हैं क्वारंटाइन



प्रशासन पर हावी हुए स्थानीय विधायक, राशन सामग्री पहुंच रही चहेतों के घर- MP रामचरण बोहरा