27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

17th March Horoscope : आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जाने आज का राशिफल

Friday Horoscope : आज शुक्रवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए नए संकल्पों से भरा होगा। हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं। मकर राशि वाले अपने व्यवहार पर दे ध्यान।

Google source verification

Friday Horoscope : आज शुक्रवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए नए संकल्पों से भरा होगा। हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं। मकर राशि वाले अपने व्यवहार पर दे ध्यान। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका शुक्रवार का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है…तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में…जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल

 

मेष : किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

 

वृषभ : समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

 

मिथुन : परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं।

 

कर्क : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़े उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

 

सिंह : दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवार जनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। हनुमानजी के मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं।

 

कन्या : अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य बनेगा।

 

तुला : किसी सफेद वस्तु का दान करें। धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

 

वृश्चिक : सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

 

धनु : दिन की शुरुवात में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना हैं, सतर्क रहें।

 

मकर : अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता हे जो चिंताजनक रहेगा।

 

कुम्भ : परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा।

 

मीन : अपने काम पर ध्यान दें। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़