29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सजावटी सामान से लेकर कपड़े तक उपलब्ध, तुरई के छिलकों के उत्पाद भी, पर गर्मी ने कम की ग्रा​हकों की चहलकदमी

जवाहर कला केंद्र में सिल्क कॉटन इंडिया फेब एग्जीबिशन चल रही है। भीषण गर्मी के चलते एग्जीबिशन में लोगों की चहलपहल कम देखने को मिल रही है। 15 मई तक चलने वाले इस एग्जीबिशन में सजावटी सामान से लेकर कपड़े व अन्य खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepanshu sharma

•

Updated: 23 May 2023, 7:33 PM IST

सजावटी सामान से लेकर कपड़े तक उपलब्ध, तुरई के छिलकों के उत्पाद भी, पर गर्मी ने कम की ग्रा​हकों की चहलकदमी

सजावटी सामान से लेकर कपड़े तक उपलब्ध, तुरई के छिलकों के उत्पाद भी, पर गर्मी ने कम की ग्रा​हकों की चहलकदमी

जवाहर कला केंद्र में सिल्क कॉटन इंडिया फेब एग्जीबिशन चल रही है। भीषण गर्मी के चलते एग्जीबिशन में लोगों की चहलपहल कम देखने को मिल रही है। 15 मई तक चलने वाले इस एग्जीबिशन में सजावटी सामान से लेकर कपड़े व अन्य खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध है।

मसाला मेले में मिला रिस्पॉन्स, अब घट गई डिमांड...
सौफ सुपारी के विक्रेता ने बताया कि मसाला मेले में दुकानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। दूर—दूर से लोग मेले में मसाले व अन्य खाद्य पदार्थ खरीदने आए थे। उन्होंने बताया कि उस मेले में उनकी दुकान ने काफी मुनाफा कमाया था। लेकिन इस बार के एग्जीबिशन में उतनी रंगत देखने को नहीं मिल रही है। ग्राहक शाम के समय ही मेले का रुख करतें हैं, उसमें भी ग्राहकों की उतनी डिमांड देखने को नहीं मिल रही है।

एग्जीबिशन में इस बार यह है खास...

एग्जीबिशन में मुख्य रूप से साड़ियां व सूट देखने को मिल रहे हैं। दुकान विक्रेता साजिद ने बताया कि गर्मी की वजह से लोग चमक—धमक वाली साड़ियां खरीदने से बच रहे हैं। जो साड़ियां कुछ महीने पहले तक चलन में थी वह अब धूल खाने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि गर्मी के महीनों में लोग सोफ्ट सिल्क के कपड़े की साड़ियां ज्यादा खरीद रहे हैं। वहीं दुकान विक्रेता नाजिम ने बताया कि आजकल लोगों में मलमली कॉटन की साड़ियां खरीदने का चलन जोर पकड़ रहा है।

मेले में सदाबहार सौफ—सुपारी व अन्य आंवला अनारदाना भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। साथ ही मेले में इस बार ब्रास से बने घर में सजाने वाले एंटीक सामान भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। इस बार मेले में मैक्रैमे से बने पर्स व मोबाइल फॉन कवर भी देखने को मिल रहे हैं। साथ ही इस बार लकड़ी से बने ब्रश, पैन, टंग क्लीनर व कंघे भी देखने को मिल रहे हैं। दुकान विक्रेता बंसीधर ने बताया कि उनकी दुकान के तुरई के छिलकों से बने मेलखोरे को भी लोग बहुत पसंद कर रहें हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग