29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंग-बिरंगे फल-सब्जियां चमकाएंगे आपकी सेहत

कई बार समय के अभाव में हम न तो ठीक से खाना खा पाते हैं और न ही फलों का लाभ ले पाते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Apr 08, 2018

फलों और सब्जियों में फैट, पोटेशियम, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम व फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और रिफाइंड शुगर की बजाय प्राकृतिक शुगर होने से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इनसे वजन नियंत्रित रहता है और कैंसर जैसे गंभीर रोगों से भी बचाव होता है। फल और सब्जियों के अलग-अलग लाल, पीले, नीले, सफेद व हरे आदि रंगों में पोषक तत्वों की मात्रा भी भिन्न-भिन्न होती है। इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि डाइट में फलों और सब्जियों की मात्रा का संतुलित अनुपात होना चाहिए। आइए जानते हैं इनके अलग-अलग रंगों की वजह, उपलब्धता और इनमें छिपे ढेर सारे पोषक तत्वों के बारे में...

लाल रंग से हृदय रोगों का खतरा घटेगा
प्रॉपर्टी: इनका रंग लाइकोपीन नामक तत्व की वजह से लाल होता है।
उपलब्धता: टमाटर, तरबूज, अनार, गाजर, रसबैरी, चैरी, स्ट्रॉबेरी और चुकंदर आदि।
फायदे : इस रंग के फल व सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इनमें मौजूद लाइकोपीन त्वचा पर उम्र के प्रभाव को कम करता है। इस पोषक तत्व से हृदय रोगों व कैंसर आदि का खतरा घटता है। ये फ्लेवेनॉइड्स से समृद्ध होते हैं। लाइकोपीन को जब पका लिया जाता है तो यह बॉडी में आसानी से अवशोषित होता है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। इसलिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
हरा रंग रखेगा आंखें दुरुस्त
प्रॉपर्टी: क्लोरोफिल के कारण इनका रंग हरा होता है। उपलब्धता: पत्तागोभी, ककड़ी, हरी मटर, खीरा, तुरई, परवल पालक, शिमला मिर्च, लौकी, टिंडे, अंगूर, लेट्यूस, कीवी और हरा सेब आदि।
फायदे: हरे रंग की सब्जियों व फलों में मौजूद क्लोरोफिल लिवर के कैंसर कारकों को दूर करता है। ये फल व सब्जियां आंखों के लिए अच्छी होती हैं। ये हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाने का काम करती हैं। इस रंग की फल व सब्जियों में विटामिन के होता है, जो शरीर में खून का थक्का बनाने में भूमिका निभाता है। इनमें मौजूद विटामिन ई और सी कई प्रकार के गंभीर रोगों से बचाने का काम करते हैं।
नीले रंग से कंट्रोल होगा ब्लड प्रेशर
प्रॉपर्टी: इस रंग के फल और सब्जियों में एंथोसियानिन नाम का एक कंपाउंड होता है। इसी कंपाउंड से इनका रंग नीला होता है।
उपलब्धता: ब्लूबैरी, बैंगन, अंगूर और जामुन आदि।
फायदे: एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध ये फल और सब्जियां नाइट्रेट से भरपूर होती हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती हैं।

पीले रंग के फलों और सब्जियों में कैरोटेनॉइड्स होता है। आम, नीबू, पपीता, स्वीटकॉर्न आदि एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से हड्डियों के रोगों से बचाव होता है। इस रंग के फल व सब्जियां आपको कई प्रकार के कैंसर से भी बचाती हैं।