Fujifilm के स्मार्ट कैमरा Instax Mini LiPlay में रिमोट शूटिंग फंक्शन की सुविधा भी दी गइ है, जो एप के जरिए उपयोग में ली जा सकेगी। लीप्ले एप की मदद से आसानी से ग्रुप फोटोज खींची जा सकेंगी। कंपनी ने कहा कि हाइब्रिड इंस्टेंट स्मार्ट कैमरा क्रेडिट-कार्ड के आकार की मिनी फिल्म का भी समर्थन करता है। यह 10 डिजाइन फ्रेम की सुविधा के साथ आता है, जिसे यूजर कोई तस्वीर लेने से पहले या बाद में चुन सकता है। Fujifilm Instax Mini LiPlay की दूसरी खूबियों की बात करें तो यह पांच मेगापिक्सल रिजोल्यूशन, एफ/2 अपर्चर और 1/5 इंच के सीएमओएस सेंसर के साथ आता है। इसकी इनबिल्ट मैमोरी में 45 तस्वीरें सुरक्षित की जा सकती हैं, हालांकि स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो—एसडी कार्ड इसमें लगाया जा सकता है। इसमें इनबिल्ट नॉन रिमूबेबल बैटरी भी है, जिसकी मदद से तस्वीरों के 100 प्रिंट दिए जा सकते हैं। फ्यूजीफिल्म इंडिया इंस्टैक्स सीरीज के कैमरों पर काफी काम कर रही है। कंपनी का मानना है कि इस सीरीज के कैमरे किफायती होने के साथ—साथ पोर्टेबल भी हैं। ये पोर्टेबल फोटो स्टूडियो के तौर पर भी काम कर सकता है। इसके जरिए कहीं भी, कभी भी अपनी फोटो खींच सकते हैं और प्रिंट कर सकते हैं। इन खूबियों के कारण ये भारतीय युवाओं को आकर्षित कर सकते हैं। इसके चलते कंपनी इंस्टैक्स कैमरे के कई रेंज बाजार में उतार चुकी है।