5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Chaturthi: मोती डूंगरी गणेशजी के सजी मोदकों की झांकी, रत्न जड़ित मुकुट धारण कर दे रहे भक्तों को दर्शन

मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत बुधवार को मोदकों की झांकी सजी।

less than 1 minute read
Google source verification
Ganesh Chaturthi

मोती डूंगरी गणेशजी के सजी मोदकों की झांकी

जयपुर। मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत आज मोदकों की झांकी सजी। प्रथम पूज्य गणेशजी महाराज माणक-पन्ना जड़ित मुकुट धारण कर मोदकों के बीच विराजे नजर आए। गणेशजी को माणक व पन्ना जड़ित विशेष मुकुट धारण करवाया गया। झांकी में 251 किलो के 2 मोदक और 200 किलो के दो मोदक मुख्य रहे। वहीं 51 किलो के 5 मोदक और 21 किलो के 21 मोदक 1.25 किलो के 1100 मोदकों के साथ छोटे मोदक भी गणेशजी महाराज को अर्पित किए गए।

निशुल्क मिलेगा मोदक प्रसाद

मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि सुबह मंगला आरती के साथ ही मोदकों की झांकी के दर्शन खुले। भगवान गणेश को मोदक अर्पित किए गए। उन्हें फूलों के झरोखे में विराजमान किया। इसके साथ ही गजानन भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गई। इस दौरान मंदिर परिसर गजानन महाराज के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। आज मंदिर में बाहर का प्रसाद नहीं चढ़ाया जा रहा है। शाम 6.30 बजे से रात 9 बजे तक भक्तों को निशुल्क मोदक प्रसाद वितरण किया जाएगा।

गणपति के सजाई केले की झांकी

गणेश जन्मोत्सव के तहत मंगलवार को भगवान गणपति के समक्ष केले की विशेष झांकी सजाई गई। शाम को डॉ स्वाति अग्रवाल ने अपनी शिष्याओं के साथ कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी।