
सीएम गहलोत पर शेखावत की विवादित टिप्पणी, लोग बोले इनको राम, रावण के अलावा कुछ आता भी नहीं
जयपुर। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधते रहते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर विवादित टिप्पणी करने के बाद केन्द्रीय मंत्री एक बार फिर चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना उन्होंने राजनीति के रावण से कर दी और एक बार फिर हैशटैग नहीं संभलता तो छोड़ दो के साथ गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया, गहलोत जी गृह मंत्रालय संभालने लायक नहीं हैं, जनता के लिए त्रासदी है कि मुख्यमंत्री भी वही हैं।
उन्होंने कहा किसी अपराधी को माफिया सरकार का सिस्टम बनाता है। उदयपुर के छापरला गांव में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला राजस्थान में अपराधियों के माफिया में बदल जाने का एक और सबूत है। कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ है। प्रदेश में अपराधियों के गिरोह पनप चुके हैं, जो सरे आम लोगों से रंगदारी वसूल रहे हैं। यहां तक की कांग्रेस की एक मेयर को भी सरेआम अपराधियों ने धमकाया।
शेखावत के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने गहलोत तो कुछ ने पीएम मोदी को आड़े हांथों लिया। एक एक यूजर ने कहा, घोर कलयुग..!! गांधी के देश में पुलिसकर्मियों पर कैसा अत्याचार हो रहा है..। वहीं एक ने कहा, यही बचा था। वहीं कुछ ने शेखावत पर तंज कसा और कमेंट किया, मुख्यमंत्री ने जो महंगाई राहत कैंप लगाया गया है जिससे प्रदेश की जनता को शानदार लाभ मिल रहा है। तमाम बीजेपी के नेताओं को यह हजम नहीं हो पा रहा है साफ-साफ बौखलाहट बता रही है। वहीं एक ने राम, रावण के अलावा इनको कुछ आता भी नहीं है।
Published on:
28 Apr 2023 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
