जयपुर

तबादलों में रिश्वत का खेल, इन दो ‘मगरमच्छ’ की तलाश

-बिजली कंपनियों में मनचाही पोस्टिंग दिलाने का खेल, सरगना कौन

2 min read
Feb 09, 2023
तबादलों में रिश्वत का खेल, इन दो 'मगरमच्छ' की तलाश

भवनेश गुप्ता
जयपुर। बिजली कंपनियों में इस बार बंपर ट्रांसफर हुए। ढाई हजार से ज्यादा तबादलों में पहली बार राजनीतिक दखल भी काफी रहा, जबकि अब तक प्रशासनिक अफसर ही हावी रहते रहे हैं। इस दौरान कई अभियंताओं के तो कुछ ही दिन में दो-बार तबादला किया गया। 500 से ज्यादा ट्रांसफर तो प्रसारण निगम में ही किए गए।इस बीच निगम पर दबाव पड़ा तो बुधवार शाम को विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी और तीनों अभियन्ताओं को निलंबित कर दिया। जांच इसलिए भी जरूर है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग ऊर्जा मंत्री, सचिव और सीएमडी स्तर ही पर संभव है। ऐसे में एक्सईएन अपने स्तर मनचाही पोस्टिंग दिलाने के लिए रिश्वत क्यों ले रहा था? चर्चा है कि मनचाही पोस्टिंग दिलाने की कड़ी में ऊपर स्तर तक तार जुड़े हुए हैं और पकड़े गए अभियंता व ठेकेदार बिचौलिए की भूमिका में थे। इसमें राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों कड़ी शामिल है।

आखिर डीपीसी सूची अब क्यों?
-मनचाही पोस्टिंग दिलाने का खेल तबादलों पर रोक के बाद भी जारी रहा। इसीलिए प्रमोशन के बाद पोस्टिंग देने का काम अब आगे बढ़ाया गया।
-अभियंताओं की डीपीसी 1 अप्रेल, 2022 को होनी थी, लेकिन सूची तबादला प्रक्रिया रुकने के बाद क्यों जारी की गई? चर्चा है कि यही सही समय था, जब अभियंताओं पर प्रमोशन और फिर मनचाही पोस्टिंग के लिए आसानी से दबाव बनाया जा सकता था।

दो मगरमच्छ कौन?
निगम में बुधवार को दो 'मगरमच्छ' की चर्चा जोरों पर रही। इनमें एक प्रशासनिक अधिकारी और दूसरा राजनीतिक दखल रखने वाला व उनका कृपा पात्र व्यक्ति है। चर्चा है कि दोनों की ऊपरी स्तर पर अच्छी सांठगांठ है और ट्रांसफर-पोस्टिंग में इनका पूरा दखल रहा। ये लोग भी एसीबी के रडार पर हैं।

यह भी
- कुंज बिहारी गुप्ता को निदेशक के तकनीकी सहायक पद पर नियुक्त किया गया था, जबकि निदेशक पद काफी समय से खाली है।आखिर उन्हें वहां से दूसरी जगह नियुक्तउ क्यों नहीं दी गई?
- शारीरिक परेशानियों से पीड़ित कई कर्मचारियों ने तबादले की अर्जी लगा रखी थी, लेकिन कईयों का तबादला नहीं किया गया।

तीनों अभियंता निलंबित
निगम ने बुधवार को एक्सईएन कुंज बिहारी गुप्ता, जीनन जैन और जेईएन विपिन कुमार चौहान को निलम्बित कर दिया। साथ ही घटनाक्रम की जांच के लिए कमेटी बनाई।

सरगान तलाशने की इन पर भी जिम्मेदारी
-भंवर सिंह भाटी, ऊर्जा मंत्री
-भास्कर ए. सावंत, प्रमुख शाससन सचिव, ऊर्जा विभाग
-आशुतोष ए.टी. पेडणेकर, सीएमडी, राज्य विद्युत प्रसारण निगम
-------
- तीनों अभियंताओं को निलंबित करके विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- महेंद्र प्रताप सिंह,सचिव, राज्य विद्युत प्रसारण निगम

Published on:
09 Feb 2023 02:12 pm
Also Read
View All
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

Rajasthan 4th Grade Result: चपरासी भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, एक जवाब को बदला गया, बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान जारी

अगली खबर