1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Chaturthi 2023: घर-घर में आज विराजे गणपति, कल गाजे-बाजे के साथ निकलेंगे नगर भ्रमण पर, जानें ‘बप्पा’ की प्लानिंग

श्रीगणेश मंदिर मोती डूंगरी जयपुर की ओर से भगवान श्रीगणेशजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Sep 19, 2023

Ganesh Chaturthi 2023: घर-घर में आज विराजे गणपति, कल गाजे-बाजे के साथ निकलेंगे नगर भ्रमण पर, जानें 'बप्पा' की प्लानिंग

ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित नहर के गणेशजी @ जयपुर

जयपुर। छोटी काशी में गणेश चतुर्थी पर आज गणेश जन्मोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। वहीं बुधवार को गजानन महाराज नगर भ्रमण को निकलेंगे। श्रीगणेश मंदिर मोती डूंगरी जयपुर की ओर से भगवान श्रीगणेशजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर पर महंत कैलाश शर्मा मुख्य रथ की आरती कर शोभायात्रा को दोपहर बाद रवाना करेंगे। शोभायात्रा में गणेशजी महाराज, भगवान शिवजी—पार्वती, शिव परिवार के साथ गणेशजी महाराज के विविध स्वरूपों को स्वचालिक और चित्र झांकियां शामिल होंगी। इसमें विभिन्न समाजों की झांकियां भी शामिल हो रही है। लवाजमे के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में हाथी, घोड़े व उंटों के अलावा विभिन्न बैंड वादक बैंड वादन करते हुए शामिल होंगे।
शोभायात्रा मोती डूंगरी रोड, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, ब्रह्मपुरी होती हुई गढ़ गणेश मंदिर के नीचे चौक तक जाएंगी। इस बीच जगह—जगह विभिन्न समाज व संगठनों की ओर से शोभायात्रा के मुख्य रथ की आरती की जाएगी। जगह-जगह पुष्प वर्षा के शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
गणपति के जयकारों से गूंजे मंदिर
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शनों के लिए रात से ही भक्त कतार में लगे हैं। आज तड़के जैसे ही गणेशजी महाराज के दर्शन खुले, तो मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। चांदी के सिंहासन पर विराजमान गणेशजी महाराज ने स्वर्ण मुकुट व विशेष नौलड़ी का नोलखा हार में भक्तों को दर्शन दिए। ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित नहर के गणेशजी मंदिर में त्रिदिवसीय श्री गणेश जन्मोत्सव के तहत गणेशजी महाराज ने राजशाही पोशाक और स्वर्ण मंडित मुकुट धारण किसर। नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर स्थित गढ़ गणेशजी मंदिर में सुबह से भक्त गढ़ गणेशजी के दर्शनों के लिए पहुंचे। रात 12 बजे तक भक्त गणेशजी महाराज के दर्शन कर सकेंगे। सूजरपोल बाजार स्थित श्वेत सिद्धि विनायक गणेशजी मंदिर में भक्तों ने दुग्धाभिषेक किया। गलता गेट स्थित मंदिर श्री गीता गायत्रीजी में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में सुबह गणेशजी महाराज को लहरिया की पोशाक धारण करवाकर विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद महाआरती की गई। शाम को चमकीली पोशाक धारण कराकर महाआरती की जाएगी। परकोटे वाले गणेशजी मंदिर में सुबह अभिषेक के बाद विशेष झांकी के दर्शन हुए।

Story Loader