
गुरु पुष्य पर भगवान गणेशजी का 672 किलो पंचामृत से अभिषेक
Ganesh Chaturthi Festival जयपुर। गणेश जन्मोत्सव के तहत गुरूवार को गुरु पुष्य नक्षत्र पर भगवान गणेशजी का पंचामृत अभिषेक हुआ। शहर के गणेशजी मंदिरों में सुबह विशेष पंचामृत अभिषक किया गया।
मोती गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के बीच गजानन महाराज का अभिषेक किया। इस मौके पर बैंडवादन के बीच 351 महिलाएं कलश लेकर मंदिर आई। कलश के जल से भगवान का अभिषेक हुआ। मंदिर में 672 किलो पंचामृत से पुष्याभिषेक हुआ। भगवान गणेश जी को चांदी का पचरंगी साफा धारण करवाया गया। गणेशजी का गुलाब जल, केवड़ा जल, इत्र से अभिषेक कर पंचामृत अभिषेक किया। इसमें 500 किलो दूध, 50 किलो बूरा, 100 किलो दही, 11 किलो शहद,11 किलो घी का यानी 672 किलो पंचामृत अभिषेक के बाद ध्वज पूजन के बाद नई ध्वजा लगाई जाएगी। कल से ध्रुव पद गायन सहित अन्य कार्यक्रम मंदिर में होंगे।
ब्रह्मपुरी स्थित नगर के गणेशजी मंदिर में सुबह गजानन महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। मंदिर महंत जय शर्मा के सान्निध्य गणपति भगवान का अभिषेक के बाद भक्तों को रक्षासूत्र बांटे गए। शाम को 251 दीपकों से महाआरती की गई।
सूरजपोल बाजार स्थित श्वेत सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में महंत पं.मोहनलाल शर्मा के सान्निध्य में कार्यक्रमों की शुरूआत गुरूवार को शहनाई वादन से हुई। इस मौके पर भगवान का दुग्धाभिषेक किया। इससे पहले कलश यात्रा भी मंदिर पहुंची। शुक्रवार को गन्ने के रस से अभिषेक, शनिवार को नवरत्न मुकुट हीरे जवाहरात और मोतियों की झांकी सजेगी। 30 को सिंजारा महोत्सव दोपहर 2.15 बजे से होगा।
चांदपोल परकोटा गणेशजी मंदिर में गजानन महाराज का गुरु पुष्य अभिषेक किया गया। युवाचार्य पंडित अमित शर्मा ने बताया कि भक्तों ने गणपति अथर्वशीर्ष व गणपति अष्टोत्तर नामावली के पाठ किए गए। भगवान को 108 मोदक अर्पित किए गए।
Published on:
25 Aug 2022 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
