12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Mahotsav 2023: सात समंदर पार गणेश उत्सव की धूम, विदेशों में बसे भारतीयों ने खास अंदाज में किया ‘बप्पा’ का स्वागत, देखें वीडियो

अमरीका के शिकांगो में प्रथम पूज्य देव गणपति की पूजा के साथ ही मंदिरों में गणेश महोत्सव शुरू हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Sep 20, 2023

Ganesh Mahotsav 2023: सात समंदर पार गणेश उत्सव की धूम, विदेशों में बसे भारतीयों ने खास अंदाज में किया 'बप्पा' का स्वागत, देखें वीडियो

शिकांगो में सजा गणपति का दरबार

सविता व्यास

जयपुर। देशभर में जहां गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर सात समंदर पार विदेशों में भी धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत हुआ है। अमरीका के शिकांगो में प्रथम पूज्य देव गणपति की पूजा के साथ ही मंदिरों में गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। विदेशों में रहने वाले भारतीय किसी भी अन्य त्योहार की तरह गणेशोत्सव को लेकर उत्साहित हैं। गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्थी तक मंदिरों में रौनक देखने लायक होती हैं। गणपति का विशेष शृंगार कर मनमोहक दरबार सजाया जाता है। भजनों की मधुर स्वरलहरियों के बीच विदेश में भी भारत सा ही अहसास होता है।

शिकांगो में रहने वाली मिनाक्षी शर्मा ने बताया कि विदेश में होने के बाद भी प्रवासी भारतीय हर त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। घरों में ढोल नगाड़ों के साथ नगर परिक्रमा के बाद गणपति बप्पा स्थापित किए जाते हैं। गणपति को लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। गणपति मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं। गणपति महाराज का अभिषेक से लेकर भजन—कीर्तन का दौर भी चलता है।

बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण जरूरी
अनुभव ने बताया कि बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण होना बहुत जरूरी है। यहीं कारण है कि त्योहारों पर बच्चों को मंदिर जरूर लेकर आते हैं। साथ ही घर में गायत्री मंत्र सहित अन्य मंत्रों का जाप भी करवाते हैं, ताकि भारतीय संस्कृति से वो अनभिज्ञ नहीं रहें। मंदिरों में बच्चों के लिए धार्मिक क्वीज सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।