
जयपुर. कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई शुक्रवार देर शाम को एक बार फिर न्यूज चैनल पर लाइव आया। इस बार चैनल को दिए साक्षात्कार में गैंगस्टर ने कहा कि जीवन का एक ही टारगेट है कि अभिनेता सलमान खान को मारना है। उसने कहा कि एक शर्त पर सलमान का पीछा छोड़ सकता हूं, जब सलमान बीकानेर के नोखा तहसील में उनके समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगे। इसके बाद सलमान के पैर भी पकड़ सकता हूं।
मुम्बई पुलिस को भी बताया
विश्नोई ने कहा कि 5 वर्ष से सलमान को मारने के प्रयास में हूं। एक वर्ष पहले मुम्बई पुलिस को पूछताछ में बताया था सलमान उनके समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग ले। लेकिन सलमान खान अहंकारी है। अहंकार करने वाला तो रावण भी नहीं बचा। सलमान का अहंकार तो रावण से बड़ा लग रहा है।
वर्ष 2003 के बाद परिजन नहीं आए मिलने: गैंगस्टर विश्नोई ने कहा कि वर्ष 2003 में अजमेर जेल में बंद था। तब परिजन मिलने आए थे। इसके बाद आज तक परिजन मिलने नहीं आए।
गोल्डी कहां है मुझे पता नहीं
गैंगस्टर विश्नोई ने कहा कि गोल्डी बराड़ पकड़ा नहीं गया। गोल्डी ने मुझे बताया कि उससे किसी ने पूछताछ नहीं की। कभी यूरोप तो कभी कनाड़ा में होना बताता है। लेकिन मुझे पता नहीं वह कहां पर है।
गैंगवार में पड़कर भाई की हत्या की
गैंगस्टर लॉरेंस ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का प्रयास उसने किया, लेकिन नहीं कर सका। गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई है। गोल्डी ही इसकी जानकारी दे सकता है। मूसेवाला गैंगवार में पड़ रहा था और हमारे भाई की हत्या करवाई थी। मूसेवाला को भी सलमान खान जैसा अंहकार था। सिद्धू मूसेवाला के पिता को अब धमकी हमारी तरफ से नहीं दी जा रही है।
यह भी पढ़ें : फीस मांगी तो छात्र ने प्राचार्य पर सरिये से किया हमला
सांसें चलने तक रहेगी मेरी जिंदगी
गैंगस्टर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दूसरी गैंग भी उसे मार सकती है। जब तक सांसें चल रहीं है तब तक उसकी जिंदगी है। कॉलेज के मामले में जेल गया, तब से वह जेल में ही है। जब वह जेल गया, तब 21 वर्ष का था और आज 31 वर्ष का हो गया। उसे बाहर नहीं निकलने देना चाहते। वह तो अपनी किए की सजा भुगत रहा है।
Published on:
18 Mar 2023 11:28 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
