10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका-सर्बिया में मौज मस्ती कर रहे रोहित गोदारा समेत ये गैंगस्टर्स, पुलिस ने FBI से मांगी मदद

दुर्गापुरा स्थित जी क्लब पर अंधाधुंध फायरिंग करवाने और शहर के कई रसूखदारों से इंटरनेट कॉल के जरिए करोड़ों की रंगदारी मांगने के मामले में वांटेड गैंगस्टर रोहित गोदारा व अनमोल विश्नोई विदेश में गुलछर्रे उड़ा रहे हैं।

1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Apr 24, 2023

photo_6210813758931055752_x.jpg

जयपुर. दुर्गापुरा स्थित जी क्लब पर अंधाधुंध फायरिंग करवाने और शहर के कई रसूखदारों से इंटरनेट कॉल के जरिए करोड़ों की रंगदारी मांगने के मामले में वांटेड गैंगस्टर रोहित गोदारा व अनमोल विश्नोई विदेश में गुलछर्रे उड़ा रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल सका है कि गैंगस्टर्स को मौज मस्ती के लिए कहां से पैसे भेजे जा रहे हैं।

हाल ही गैंगस्टर अनमोल विश्नोई का 16 अप्रेल को बना एक वीडियो मिला है, जो कैलिफोर्निया में पार्टी मनाते हुए है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सीबीआई-इंटरपोल पोल के जरिए अमरीका की सुरक्षा एजेंसी एफबीआई से अनमोल विश्नोई को पकड़ने के लिए मदद मांगी है। वांटेड अनमोल गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का भाई है और पंजाब में मूसेवाला हत्याकांड के बाद विदेश भाग गया था। अनमोल ने जयपुर में रसूखदारों पर फायरिंग करने के लिए शूटर भी उपलब्ध करवाए थे।

यह भी पढ़ें : Protest for Reservation: आगरा-बीकानेर हाइवे जाम, भरतपुर से जयपुर का सफर तय करने में लग रहे पांच घंटे

पुर्तगाल या फिर फ्रांस पहुंच सकता गोदारा
राजस्थान पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच वांटेड रोहित गोदारा को पकड़ने के लिए लगातार उसकी लोकेशन की जानकारी जुटा रही है। गोदारा दिल्ली में पवन नाम से बनाए फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई पहुंचा था। फिर दुबई से अजरबैजान और कतर, दोहा होते हुए तंजानिया पहुंचा। अब तंजानिया से सर्बिया पहुंच गया। आशंका है कि सर्बिया से सड़क मार्ग होते हुए पुर्तगाल या फ्रांस पहुंच सकता है। हालांकि इंटरपोल के जरिए वांटेड गोदारा को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि गोदारा को राजस्थान से आर्थिक मदद पहुंच रही है। पुलिस आर्थिक मदद पहुंचाने वालों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें : दो सेकंड की नींद की झपकी ने हड्डियों के ढेर में बदल दिए तीन जिंदा लोग, चौथा आधा जला... एक करोड़ का नुकसान भी