
मंगलम सीटी में नकली पुलिसकर्मी का मामला, गैंगस्टर विक्की रोहिला गिरफ्तार
जयपुर। करधनी पुलिस ने नकली पुलिसकर्मी बनकर लूट की वारदात के मामले में गैंगस्टर विक्की रोहिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना के समय काम में ली गई पिस्टल को बरामद किया है। यह घटना कालवाड़ रोड स्थित मंगलम सीटी में 13 सितंबर को हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गैंग से जुड़े संजीव मीणा उर्फ संजय, सरताज, शाहरुख, प्रमोद जाटव, विकास रैगर, पवन मीणा को गिरफ्तार किया था।
जेल में बनाई थी प्लानिंग, लेकिन फेल हो गई..
मास्टरमाइंड विकास उर्फ विक्की और गोपाल उर्फ बन्टू के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जब दोनों जेल में थे तब एक साथ रहने के दौरान उनकी दोस्ती हो गई। वहीं एक बदमाश से बातचीत हुई। उसने बताया कि करधनी के मंगलम सिटी में प्रॉपर्टी कारोबारी और फाइनेंसर भंवर सिंह रहता है। ट्राइटन मॉल से प्रॉपर्टी और फाइनेंस का काम करता है। उसके घर डकैती डालने पर लाखों रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने मिल सकते हैं। इस आधार पर गैंगस्टर विकास और गोपाल ने जेल में बैठकर प्रॉपर्टी कारोबारी के घर डकैती की प्लानिंग बनाई थी। जो सफल नहीं हो सकी।
प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई करधनी पुलिस...
गैंगस्टर विक्की रोहिला उर्फ विकास निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है। जिसमें अपहरण, मारपीट व वसूली करने जैसे संगीन अपराध गैंगस्टर के खिलाफ दर्ज है। आरोपी के खिलाफ देश में आधा दर्जन से अधिक राज्यों में 200 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों सामोद पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार विक्की रोहिला को गिरफ्तार किया था। जिसकी तलाश करधनी पुलिस भी कर रही थी। अब नकली पुलिसकर्मी बनकर लूट के मामले में करधनी पुलिस ने गैंगस्टर विक्की रोहिला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Published on:
30 Oct 2022 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
