23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां गैंगस्टर्स सीखते हैं AK-47 चलाना… ‘राजू ठेहट-गोगामेड़ी’ को मारने की यहीं ली ट्रेनिंग; चौंकाने वाले खुलासे

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की गिरफ्त में जीतू चंबल ने पूछताछ कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 6 Jun 2025, 2:36 PM IST

jitu chambal

Photo- Patrika

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने धौलपुर के राजाखेड़ा निवासी जीतू चम्बल को एके 47 देने वाले बदमाश शिवराज को गिरफ्तार कर लिया है। कालवाड़ रोड स्थित हाथोज निवासी शिवराज सिंह एके 47 कहां से लाया, अब इस संबंध में उससे पूछताछ चल रही है।

गौरतलब है कि जीतू चंबल के पास मिली एके-47 के बारे में उसने पूछताछ में बताया कि उसे जयपुर में लॉरेंस के गैंगस्टर शिवराज ने दी थी। आरोपी शिवराज सिंह को गुरुवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है।

जितेन्द्र उर्फ जीतू चंबल से हुई पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस का नेटवर्क जयपुर में भी फैल चुका है। यहां तक कि उसके गैंगस्टर्स के पास जयपुर में AK-47 जैसे हथियार भी हैं। ये गैंगस्टर दूसरे जिलों के अपराधियों को भी ये ऑटोमैटिक वेपन सप्लाई कर रहे हैं।

पूछताछ में जीतू ने बताया कि उसने अपने हिस्ट्रीशीटर भाई रामदत्त उर्फ सोनू के साथ चंबल के बीहड़ों में एक शूटिंग रेंज भी बना रखी है। जहां देश के बड़े बदमाश और गैंगस्टर हथियार चलाने की प्रैक्टिस करते हैं। राजू ठेहट और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों ने भी यहीं प्रैक्टिस की थी।

पूछताछ में जीतू चम्बल ने बताया था कि उसके हिस्ट्रीशीटर भाई रामदत्त ने तीन माह पहले जयपुर में शिवराज सिंह से एके 47 लाने यहां भेजा। यहां पर शिवराज उसको कालवाड़ रोड स्थित सुशांत सिटी लेकर पहुंचा, जहां क्रिकेट किट वाला बैग दिया, जिसे उसके सामने ही खोलकर देखा तो उसमें एके 47 रखी थी। बैग को कार में रख दिया।

एके-47 के साथ किया गिरफ्तार

बता दें कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बरामद किए। इस ऑपरेशन में एक AK-47 राइफल, उसकी मैगजीन और 34 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों, जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल और तेजपाल ठाकुर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : जीतू चंबल को धौलपुर से जयपुर में AK 47 देने वाला शिवराज गिरफ्तार, AGTF लॉरेंस गैंग से खंगाल रही संबंध

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग