5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोम पुष्य नक्षत्र पर हुआ प्रथम पूज्य गणपति का अभिषेक

सोम पुष्य नक्षत्र में आज शहर के गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य गणेशजी का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई और मोदक अर्पित किए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
parkota.jpeg

जयपुर. सोम पुष्य नक्षत्र में आज शहर के गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य गणेशजी का अभिषेक हुआ। सुबह प्रथम पूज्य गणपति का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई और मोदक अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधे गए। मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में दूध, दही, बुरा, शहद, गंगा जल, केवड़ा जल, इत्र इत्यादि से अभिषेक कर पोशाक धारण करवाई गई। बैंड बाजे के साथ 351 महिलाएं कलश लेकर गणेश मंदिर आईं। इन कलशों के जल से भगवान गजानन का अभिषेक किया गया। भगवान गणेशजी को चांदी के वर्क का पचरंगी साफा धारण करवाया गया। अभिषेक के बाद ध्वज पूजन कर मंदिर पर नई ध्वजा चढ़ाई गई।

चांदपोल परकोटा वाले गणेश मंदिर सुबह गणेशजी का पुष्य अभिषेक किया गया। युवाचार्य पंडित अमित शर्मा के सान्निध्य में 101 किलो दूध से गणेशजी का अभिषेक किया गया। गणेशजी महाराज को ध्वजा अर्पण कर शिखर पर ध्वजा लगाई गई। गजानन को नवीन पोशाक धारण करा फूल बंगले में विराजमान किया। भक्तों को रक्षा सूत्र बांध हल्दी की गांठ वितरित की गई।