25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, झुलसे लोग, सारा सामान जलकर राख

गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और सिलेंडर को कमरे से बाहर निकालकर आग पर काबू पाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 6 Nov 2024, 11:24 AM IST

लालवास ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित भानपुर खुर्द गांव के जोगियों की ढाणी में मंगलवार को चाय बनाते समय में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे एक महिला और दो बालिकाएं झुलस गए। जिनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार भानपुर खुर्द गांव के जोगियों की ढाणी में छोटा देवी पत्नी मोहन लाल योगी कमरे में रखे गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी। इस दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे महिला छोटा देवी व साथ में बैठी प्रतापगढ़ निवासी भांजी गुंजन तथा बलदेवगढ़ निवासी भांजी पूजा आग में झुलस गई। परिजनों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंधी में भर्ती कराया गया है। जहां घायल तीनों का उपचार चल रहा है।

घरेलू सामान और नकदी जली


गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और सिलेंडर को कमरे से बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से कमरे में रखे रजाई, गद्दे, घरेलू सामान एवं नकदी जलकर राख हो गए। आग लगने की जानकारी मिलने पर लालवास सरपंच लाली देवी मीणा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बनवारीलाल मीणा, हल्का पटवारी दीपक दायमा घटना स्थल पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने के लिए घटना स्थल की मौका रिपोर्ट तैयार की।

यह भी पढ़ें : खुद की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दूल्हे की दर्दनाक मौत, 10 दिन बाद होनी थी शादी, मातम में बदली खुशियां

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग