9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 से ज्यादा लड़कियों को दिया शादी का झांसा, फिर ऐसे बनाया शिकार

युवतियों को शादी का झांसा देकर उनका देहशोषण और रुपए ऐंठने वाले आरोपी को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
50 से ज्यादा लड़कियों को दिया शादी का झांसा, फिर ऐसे बनाया शिकार

50 से ज्यादा लड़कियों को दिया शादी का झांसा, फिर ऐसे बनाया शिकार

जयपुर। मेट्रीमोनियल साइट्स पर युवतियों को शादी का झांसा देकर उनका देहशोषण और रुपए ऐंठने वाले आरोपी को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सांगानेर पुलिस ने हरियाणा स्थित अंबाला निवासी सैयद खान खावर अली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी सैयद मेट्रीमोनियल साइट्स पर लड़कियों को निशाना बनाता है। 6 मई को सांगानेर पुलिस थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि उसने शादी के लिए अपना बॉयोडाटा मेट्रीमोनियल साइट्स पर डाला। जिस पर आरोपी सैयद ने उसे खुद को दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट का एडवोकेट बताया। साथ ही सिंगापुर में अपना बिजनेस बताया। इसके बाद दोनों के बीच बात होने लगी। आरोपी सैयद उससे मिलने के लिए जयपुर आया। जयपुर में अलग अलग बहाने बनाकर रूका। जाते समय आरोपी सोने के आभूषण और महंगी घड़ी चुराकर ले गया।

इसके बाद जयपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सैयद ने कई राज्यों में युवतियों को शिकार बनाया है। 50 से ज्यादा लड़कियों को शादी का झांसा देकर रुपए ऐंठना और यौन शोषण की वारदातें आरोपी ने स्वीकार की। इसके साथ कई लड़कियों के घरों में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सैयद का पुराना मकान दिल्ली के लाजपत नगर में है। वहां के एड्रेस से सिम लेता है। जिससे आरोपी की पहचान छुपी रहती है। पुलिस की पकड़ में नहीं आता है। हर तीन—चार महीने में मेट्रीमोनियल साइट्स पर नई लड़कियों को फंसाता है। पहले दिल्ली में इस मामले में आरोपी सैयद गिरफ्तार भी हो चुका है।