13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : रक्षाबंधन पर्व कल, Roadways-JCTCL बसों में बहन-बेटियां कर सकेंगी FREE यात्रा

रक्षाबंधन पर्व पर बालिकाओं-महिलाओं को सौगात, रोडवेज और जेसीटीएसएल बसों में कल कर सकेंगी निशुल्क यात्रा, परिवहन विभाग ने रोडवेज-जेसीटीएसएल को जारी किए आदेश, सभी तरह की साधारण और एक्सप्रेस बसों में रहेगी व्यवस्था, एसी, वोल्वो और ऑल इंडिया परमिट बसों में नहीं होगी सुविधा  

less than 1 minute read
Google source verification
Gehlot Government decision of free bus travel on Rakhabandhan festival

जयपुर।

रक्षाबंधन पर्व के दिन हर साल की तरह इस बार भी प्रदेश भर की महिलाओं एवं बालिकाओं को बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्णय की अनुपालना में परिवहन विभाग ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) और जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) को आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी हुई व्यवस्था के तहत कल रक्षाबंधन पर्व के दिन बालिकाओं और महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में जबकि जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की सभी तरह की बसों में निशुल्क यात्रा करने की व्यवस्था रहेगी।

इन बसों में नहीं रहेगी सुविधा
जारी हुए आदेश के अनुसार, रक्षाबन्धन के दिन बालिकाओं-महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा सिर्फ राजस्थान रोडवेज की सभी तरह की साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही उपलब्ध रहेगी। रोडवेज की एसी, वोल्वो और ऑल इंडिया परमिट वाली बसों में निशुल्क यात्रा नहीं की जा सकेगी।

वहीं निशुल्क यात्रा की सुविधा राजस्थान सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाएं एवं बालिकाएं को ही मिलेगी। इस दिन जयपुर में महिला यात्री जेसीटीएसएल द्वारा संचालित सभी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।