4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashok Gehlot का ऐलान, तूफान में हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार , मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपये

जयपुर. प्रदेश के कई जिलों में आए आंधी, तूफान व बारिश ने भारी तभाई मचाई है। तेज आंधी से कई घरों पर लगे टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। कई पेड़ तो कई जगह पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गई।

2 min read
Google source verification
Ashok gehlot

अशोक गहलोत ने किया ट्ववीट: मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये

जयपुर. प्रदेश के कई जिलों में आए आंधी, तूफान व बारिश ने भारी तभाई मचाई है। तेज आंधी से कई घरों पर लगे टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। कई पेड़ तो कई जगह पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गई। गुरुवार देर रात आए अंधड और तूफान ने कई स्थानों पर लोगों को नुकसान पहुंचाया। तेज हवा से कई मकानों और दुकानों की चद्दरे, टीन शेड सहित होडिंग, फ्लेक्स उड़ गए।

यह भी पढ़े-परीक्षा में नकल कराने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चप्पल में डिवाइस लगाकर भी कराई थी नकल

अशोक गहलोत ने किया ट्ववीट: मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये
प्रदेश के कई जिलों में आए आंधी, तूफान व बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार पीड़ितों की हरसंभव सहायता करेगी। इस आपदा में जान गंवाने वाले सभी मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं। सभी मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। राज्य में पांच बच्चों सहित 17 लोगों के मरने की खबर है। तूफान में सर्वाधिक मौतें टोंक जिले में हुई है। यहां पर 12 से अधिक लोगों के मरने की खबर है।

यह भी पढ़े-थाने में युवक की मौत : थानेदार सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस ने कही बड़ी बात

किस जिले में कितनी मौतें

- टोंक जिले में 10 हादसे हुए है। इनमे कम से कम 12 लोगों के मरने की संभावना है।

- में पांच साल की बच्ची सहित दो लोगों की मौत की खबर है।

- दौसा और बूंदी में एक -एक लोगों की मरने की खबर है।

- जयपुर के आमेर में दीवार ढहने से एक महिला की मौत हुई है

यह भी पढ़े-Weather Forecast : मौसम विभाग ने जारी की विशेष सलाह ,अगले 24 घंटों के दौरान धूल भरी आँधी के साथ होगी भारी बारिश

जारी हुई चेतावनी
मौसम विभाग ने 27 , 28 और 29 मई को फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है।