20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत ने किया कर्मचारी सेे आरएएस बनी आशा कंडारा का सम्मान

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री निवास पर नगर निगम जोधपुर की सफाई कर्मचारी सेे आरएएस बनी आशा कंडारा का सम्मान किया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Dec 06, 2021

ashok_gelhot.jpg

Cm Gehlot honored Asha Kandara as RAS from employee जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री निवास पर नगर निगम जोधपुर की सफाई कर्मचारी सेे आरएएस बनी आशा कंडारा का सम्मान किया। यह कार्यक्रम अखिल राजस्थान बाल्मीकि वेलफेयर सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री खरेरिया की ओर से कराया गया था। अखिल राजस्थान बाल्मीकि वेलफेयर सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुसूचित जाति विभाग की सचिव सावित्री खरेरिया ने बताया कि आज हुए सम्मान समारोह में सफाई कर्मचारी से RAS बनी आशा कंडारा का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफा पहनाकर व बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति भेंट कर सम्मान किया ।


वाल्मीकि समाज की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री खरेरिया ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन तथा पीसीसी के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, पीसीसी के पूर्व सचिव कृष्ण कुमार हरित वाल, उदय सिंह खरेरिया व योगेंद्र जोशी सहित बाल्मीकि समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । प्रारंभ में वाल्मीकि समाज की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री खरेरिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साफा पहनाकर स्वागत करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति भेंट कर उनका सम्मान किया ।

पीसीसी में हुआ कार्यक्रम— वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।