
ashok gehlot
जयपुर। सीएम अशोक गहलोत के कल एक बयान देने के बाद सचिन पायलट खेमे में हडकंप मंच गया है। गहलोत ने कल प्रशासन शहरों और गांव के संग अभियान के शुभारंभ के मौके पर कहा था कि राजस्थान में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और शांति धारीवाल को चौथी बार यूडीएच मंत्री बनाएंगे। गहलोत ने अपने विरोधियों को साफ संदेश दे दिया कि वे अभी कहीं जाने वाले नहीं है और कांग्रेस की सरकार आने पर वे ही सीएम बनेंगे।
गहलोत खेमा हुआ खुश—
वहीं सीएम गहलोत के बयान के बाद अब उनके खेमे के नेता काफी खुश हैं और वे अब मानकर चल रहे हैं कि जब भी मंत्रिमंडल फेरबदल होगा तो गहलोत की ही ज्यादा चलेगी और उनके समर्थक विधायकों को ज्यादा मंत्री बनाया जाएगा। विधायकों में इस बात की चर्चा भी शुरु हो गई है।
15-20 साल कुछ नहीं होने वाला-
अपनी बीमारी के बाद स्वस्थ हुए गहलोत ने कल अपने विरोधी नेताओं को ये भी कह दिया था कि मुझे 15-20 साल कुछ नहीं होने वाला है, यदि कोई दुखी हो तो हों, मैं कही जाने वाला नहीं हूं। ये सरकार पांच साल चलेगी और दुबारा भी हमारी ही सरकार बनेगी। स्वायत्त शासन मंत्री के शानदार काम को देखते हुए शांति धारीवाल को चौथी बार यूडीएच मंत्री बनाउंगा। गहलोत ने कहा कि जनता खुद कहती हैं कि राजस्थान में कहीं भी एंटीइनकम्बेंसी नहीं है, हां हमारे पार्टी के कुछ साथी जरूर लाइन पार कर देते है। राजस्थान की जनता कांग्रेस की ही सरकार बनाएगी।
Updated on:
03 Oct 2021 10:51 am
Published on:
03 Oct 2021 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
