5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
वागड़ में सरकार पर बरसे गहलोत… तीन चुनाव सभाएं
Play video

वागड़ में सरकार पर बरसे गहलोत… तीन चुनाव सभाएं

www.patrika.com
Google source verification

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह मां त्रिपुरा का आशीर्वाद लेकर वागड़ में एक के बाद एक तीन चुनावी सभा में मंच से भाजपा सरकार पर हमला बोला। बांसवाड़ा जिले में पहली सभा पाडला में बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अर्जुन बामणिया तथा दूसरी सभा बागीदौरा के रोहनवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के समर्थन में हई।
सभा में गहलोत ने कहा कि अगर राजे जनता के सामने झुकतीं तो अब चुनाव में जनाक्रोश देखने को नहीं मिलता। लोकतंत्र में माई-बाप तो जनता होती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से राजे का ३६ का आंकड़ा रहा, आज चुनाव आए तो उनके आगे आधी झुक गई। एेसे में भारी बहुमत देने वाली जनता अब पूछने लगी है कि हमारा कसूर क्या था। १५ लाख नौकरियां देने का वादा झूठा साबित हुआ।
शाह पर भी बोले हमले
गहलोत ने शाह को भी निशाने पर लिया और उनके बयान पर बोले, देश किस दिशा में जा रहा है। वोट मांगने आए और वे कह रहे हैं गिरेबान पकड़ो। बिना कानून के राज कैसे चलेगा। सुप्रीम कोर्ट भी कह चुकी कि लोकतंत्र खतरे में है। कानून व्यवस्था कमजोर है। सीबीआई, ईडी पूरा तंत्र दबाव में है। गहलोत ने अपनी सरकार बनने पर राजे सरकार की तरह लोक हित की योजनाएं बंद नहीं करने का वादा कर कहा कि जो कुछ विकास हुआ है, भीखाभाई, गौरीशंकर पंड्या, भोगीलाल पंड़या, हरिदेव जोशी जैसे कांग्रेस के नेताओं ने ही किया है। अब सत्तर सालों के काम पर सवाल उठाकर आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है।
इन मुद्दों पर बोले
वागड़ में बिजलीघर स्थापना में ढिलाई
बांसवाड़ा-डंूगरपुर रेल परियोजना बंद करना
बांसवाड़ा में ७५० करोड़ की पेयजल योजना पर रोक