4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम्मेदारी निभानें से मिलेगी कामयाबी

जिम्मेदार व्यक्ति अपने शब्दों और कार्यों से दूसरों को प्रभावित करता है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Patel

Jun 20, 2018

jaipur news

जिम्मेदारी निभानें से मिलेगी कामयाबी

जयपुर. कई बार आपने लोगों से आपका पक्ष लेने के लिए कहा होगा। जिम्मेदार व्यक्ति वापस लौटाने में यकीन रखता है और दूसरों की मदद करता है। जरूरी नहीं है कि हमेशा पैसे से मदद की जाए, समय देकर या स्किल्स सिखाकर भी मदद कर सकते हैं।

सही व्यवहार करें

जिम्मेदार व्यक्ति अपने शब्दों और कार्यों से दूसरों को प्रभावित करता है। उसके चलने, बात करने के अंदाज से पता लग जाता है कि वह जिम्मेदार व्यक्ति है। वह अपने अच्छे गुणों के बारे में सबको बताता है।

इमोशन्स को करें कंट्रोल

अगर आप इमोशन्स पर कंट्रोल करना नहीं जानते हैं तो प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ में जिम्मेदार व्यक्ति नहीं बन सकते। भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें सही शब्दों और कार्यों के माध्यम से अभिव्यक्त करना सीखें। किसी व्यक्ति पर गुस्सा आ रहा है तो उस पर टूट पडऩे के बजाय संयम से काम लेना सही रहता है।

निष्कपट बनें

आपको सच्चा इंसान बनाना चाहिए। आपकी बातों और कार्यों में अंतर नहीं होना चाहिए। गलती होने पर अपनी जिम्मेदारी लेना सीखें। अपने निर्णयों से जुड़े परिणामों के लिए सदैव तैयार रहें। गलतियों के लिए अन्य को दोष न दें।

लक्ष्य प्राप्त करें

जिम्मेदार व्यक्ति पहले अपना लक्ष्य तय करता है और फिर उसे प्राप्त करने का एक ठोस प्लान बनाता है। वह अपने प्लान के अनुरूप काम करता है और मुश्किलों को दूर करने में जी-जान लगा देता है।

कमियों को दूर करें

जिम्मेदार व्यक्ति अपनी आदतों पर गौर करता है और अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करता है। वह अपने व्यवहार के बारे में दोस्तों और परिजनों के कमेंट्स को ध्यान से सुनता है और खुद में जरूरी बदलाव करता है। अपनी कमियों को दूर करना अच्छी आदत है।

खुद पर करें विश्वास

वह काम करें, जो आपको लगता है कि सही है। लोगों की सोच को अपनाने के बजाय अपनी स्वतंत्र सोच बनाएं। खुद पर विश्वास करें। अपनी तुलना दूसरों के साथ न करें। जिम्मेदार व्यक्ति जानता है कि उसको हर समस्या का समाधान खुद ही खोजना है।

सफलता के लिए सोचें अलग तरह से

सफल लोग बेहतरीन चीजों व आदतों को अपने जीवन में उतारते हैं। उनके काम पर भी बेहतरीन लोगों की छाप होती हैं। वे बड़े व्यक्तित्व से प्रेरित नजर आते हैं।

सोचने के लिए समय तय करें

ज्यादातर लोग सिर्फ काम करते हैं, वे काम को प्लान नहीं करते क्योंकि इस बारे में विचार के लिए समय ही नहीं होता। लिंक्डइन के सीईओ जेफ विनर अपने शेड्यूल में से 30 से 90 मिनट सिर्फ चिंतन के लिए रखते हैं।

अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपके दिमाग में सही सवाल होने चाहिए। अगर आपके सवाल सही नहीं होंगे तो आपको जवाब सही कैसे मिलेगा। सही सवाल पूछकर आप अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग