
bharat vahini
जयपुर।
प्रदेश में चल रहे चुनावी शंखनाद के बीच शनिवार को घनश्याम तिवाड़ी की पार्टी ने भी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने शनिवार को भारत वाहिनी पार्टी ने युवा वाहिनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। तिवाड़ी ने पार्टी की यूथ विंग भारत युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुधांशु जैन को मनोनीत किया गया है। इसके बाद सुधांशु जैन ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। पार्टी की युवा वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 81 सदस्यों को लिया गया है। इनमें 3 एडवोकेट, 4 इंजीनियर, 4 डॉक्टर व 1 सीए जैसे प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया है। इस दौरान रक्षा सूत्र बांधकर राजस्थान की रक्षा का संकल्प लिया।
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी तीसरी पार्टी भारत वाहिनी की तैयारियां भी तेज हो गई है। हाल ही में तिवाड़ी की वाहिनी पार्टी ने युवा विंग भारत युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुधांशु जैन को मनोनीत किया है। इसी के साथ ही पार्टी चुनावी साल में एक निश्चित लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है वाहिनी ने प्रदेशभर से अगले एक माह में सवा लाख युवाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा है।
गौरतलब है कि भारत वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने जुलाई 2018 में नई पार्टी की घोषणा की थी। तिवाड़ी ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों तथा वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के बाद को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की थी। प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यसमिति से कुल 26 पदाधिकारी और 31 सदस्य लिए गए हैं। भाजपा के बागी तिवाड़ी की टीम में कई भाजपाई चेहरे भी हैं। नवगठित भारत वाहिनी पार्टी प्रदेश की सभी दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। पार्टी मानकर चल रही है कि प्रदेश में सरकार विरोधी माहौल है और चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज लोग उनके साथ आ सकते हैं और इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। ऐसे में पार्टी हर क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती है।
Published on:
05 Aug 2018 03:51 pm
