6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानवता शर्मसार! किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म,अश्लील फोटो व MMS वायरल करने की दी धमकी

घर पर सो रही किशोरी को बेहोशी दवा सुंघाकर अगवा कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया ,अश्लील फोटो व एमएमएस बनाकर वायरल करने की दी धमकी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Nov 16, 2017

 Girl Kidnap and Rape case filed in Jaipur Girls unsafe in Rajasthan

महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सरकार और प्रशासन जितना महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रयास कर रहे है उतने ही महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते जा रहे है। अब यह सरकार और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है या फिर लोगों में जागरुकता का..यह कहना मुश्किल है लेकिन महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अपराध मानवता को शर्मसार करने के लिए काफी है। एक बार फिर राजधानी को शर्मसार कर देने वाला ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

हाल ही में घर पर सो रही किशोरी को बेहोशी दवा सुंघाकर अगवा कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील फोटो व एमएमएस बना लिया। इसके बाद आरोपी ने घटना के बारें में बताने पर एमएमएस को सार्वजनिक करने की धमकी दी। आरोपित ने किशोरी को कुछ दिनों तक बंधक बना कर रखा, लेकिन किसी तरह किशोरी उसकी चंगुल से निकल कर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस सम्बंध में पीडि़ता के परिजनों ने करणीविहार थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार परबतसर नागौर निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने मामला दर्ज करवाया कि घर पर सोने के दौरान घनश्यामसिंह ने उसे बेहोशी की तलाश सुंघा दी। इसके बाद वह उसे अगवा कर अपने साथ पांच्यावाला ले आया और वहां पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो व एमएमएस बना लिया। आरोपित ने उसे डरा धमका अपने परिचितों के साथ भी शारीरिक सम्बंध बनाने को मजबूर किया। आरोपित ने उसे करीब तीन से चार माह तक बंधक बना कर रखा। पीडि़ता किसी तरह उसकी चंगुल से निकल कर घर पहुंची और परिजनों को सारी आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले में आज पीडि़ता का मेडिकल करवाएगी। किशोरी ने मामला इस साल मई माह का बताया है। फिलहाल आरोपी घनश्यामसिंह पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपित की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग