
बच्चियां बेखौफ होकर निकलें घर से इसलिए सिखा रहीं आत्मरक्षा के गुर
जब बच्चियों को कोई परेशान करे तो वे किसी की तरफ न देखें और खुद ही मुसीबत का सामना करें। इसको ध्यान में रखते हुए विद्याधर नगर से पार्षद और महिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने सेल्फ डिफेंस क्लास शुरू की। अब तक वे 10 हजार से अधिक बच्चियों को ट्रेंड कर चुकी हैं। इन बच्चियों को तलवार और लाठी चलाना भी सिखाया है। हाल ही विद्याधर नगर स्टेडियम में 1450 बच्चियों का शिविर सम्पन्न हुआ है।
नौ से 11 दिन तक होते हैं शिविरबच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए नौ से 11 दिन तक के शिविर आयोजित किए जाते हैं। शिविर शुरू करने से पहले अधिकतम पांच कॉलोनियों के पदाधिकारियों से सम्पर्क किया जाता है और बच्चियों को शिविर के लिए प्रेरित किया जाता है। वर्षों से यही सिलसिला चल रहा है। पार्क से लेकर विवाह स्थल में यह शिविर आयोजित किए जाते हैं।
पहले खुद ली ट्रेनिंग
बच्चियों को ट्रेनिंग देने से पहले मीनाक्षी ने खुद आत्मरक्षा के गुर सीखे। इसके बाद लाठी और तलवार चलाना भी सीखा। शुरुआत 2013 में की, उस समय ग्रीष्मकालीन शिविर के तौर पर ही वे बच्चियों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाती थीं। लेकिन, जब बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ीं तो उन्होंने इस शिविर को नियमित रूप से शुरू कर दिया।
प्रदेश भर में ले जाना है अभियानवर्ष 2007 में मेरी सहेलियों ने मनचलों की वजह से पढ़ाई छोड़ दी थी। उनको बुलाकर प्रेरित किया। वहीं से बच्चियों को ट्रेंड करने का आइडिया आया। प्रिंसिपल रहते हुए कॉलेज की सैकड़ों बच्चियों को ट्रेंड किया। इस अभियान को पहले जयपुर और फिर प्रदेश स्तर पर ले जाने का सपना है।
-मीनाक्षी शर्मा, अध्यक्ष, महिला बाल विकास समिति, ग्रेटर निगम
Published on:
14 Nov 2023 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
