6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान की विनतियां की प्रस्तुतदिगंबर जैन मंदिर की वर्षगांठ मनाई 1008 स्वर्ण कलशों से हुआ दुग्धाभिषेक

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
टोडारायसिंह, कस्बे के सिद्धायतन दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को मंदिर की छठी वर्षगांठ मनाई गई। पंडित सिद्धराज झण्डा के सान्निध्य में भगवान का 1008 स्वर्ण कलशों से दुग्धाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण का पुण्यार्जन प्रेमचंद, सिद्धराज, निहालचंद एवं जितेंद्र कुमार झंडा परिवार ने किया। वहीं दुग्ध की शांतिधारा का पुण्यार्जन अशोक कुमार, विनोद कुमार, धर्मचंद एवं नरेश कुमार ने प्राप्त किया। इस दौरान संगीतमय सहस्त्रनाम मंडल विधान का आयोजन किया गया। सिद्धायतन महिला मण्डल की महिलाओं ने भक्ति ध्वनि में भगवान की विनतियां प्रस्तुत की। महिला मंडल अध्यक्ष अलका झंडा ने बताया कि वर्षगांठ महोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक लहरिया महोत्सव भी मनाया।