23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिवाली सोना अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर, गायब हुए आभूषण खरीदार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 1 Nov 2018, 11:50 AM IST

gold price hike in Diwali 2018 season

gold price hike in Diwali 2018 season

जयपुर। इस दीपावली पर सोना अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर चल रहा है। गुरूवार को सर्राफा बाजार में सोने के प्रति दस ग्राम भाव 32000 रुपए प्रति दस ग्राम बोल गए, जबकि जेवराती सोना भी उच्चतम स्तर करीबन 31000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। यह सोने का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। ऐसे में बाजार में स्वर्ण आभूषण खरीददार गायब जैसे हो गए हैं। बीते साल की तुलना करें, तो दीपावली सीजन में सोने के बाद करीब 27 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक चल रहे थे। ऐसे में इस बार सोने के दाम बीते साल की तुलना में करीबन पांच हजार रुपए प्रति दस ग्राम ज्यादा है। सर्राफा कारोबारी भीमसिंह जैन के अनुसार इस बार बाजार अब तक उठ नहीं पाया है, जबकि यही समय होता है जब धनतेरस पर विशेष डिजाइन के हिसाब से बुकिंग शुरू हो जाती है। सोने के भाव सबसे ज्यादा होने की वजह से बाजार से खरीददार करीबन गायब हो गए हैं।