
Gold-Silver Price (Patrika File Photo)
Gold-Silver Pice: राजधानी जयपुर में आज सोने और चांदी के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी प्रति किलोग्राम 100 रुपए सस्ती और सोने में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में खरीदार और निवेशक दोनों ही भाव पर नजर बनाए हुए हैं।
चांदी: 2,74,900 रुपए प्रति किलोग्राम (100 रुपए की गिरावट)
24 कैरेट सोना: 15,942 रुपए प्रति ग्राम (1 रुपए की गिरावट)
22 कैरेट सोना: 14,614 रुपए प्रति ग्राम (1 रुपए की गिरावट)
18 कैरेट सोना: 11,960 रुपए प्रति ग्राम (1 रुपए की गिरावट)
जयपुर में सोने की मांग हमेशा से मजबूत रही है। यहां के भाव आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान के साथ चलते हैं।
पहले जयपुर में चांदी को ज्यादा निवेश विकल्प नहीं माना जाता था, लेकिन अब यह तेजी से ट्रेडेबल कमोडिटी के रूप में उभर रही है। इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म की आसान पहुंच से लोग रोजाना के भाव ट्रैक कर निवेश फैसले ले रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों के आधार पर आने वाले दिनों में सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
Published on:
23 Feb 2026 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
