अनुराग त्रिवेदी / जयपुर. गोल्डन गर्ल ऑफ जयपुर के नाम से फेमस 12 वर्षीय राइटर और डांसर लाछी प्रजापति रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का मैसेज देती हैंडमेड राखी बांधेंगी। लाछी को प्रधानमंत्री आवास से इस रक्षाबंधन के लिए आमंत्रित किया गया है। इस मौके के लिए लाछी ने कैलीग्राफी में एक कविता भी लिखी है, जो वे मोदी को सुनाएंगी। लाछी ने बताया कि पिछले साल नवम्बर में अपनी बुक 'सिट ए व्हाइल विद मी' को देने और इसमें लिखी कविता सुनाने के लिए एक मेल पीएमओ को भेजा था, जिसके जवाब में अब रक्षाबंधन के मौके पर पीएमओ से इन्वाइट का मेल आया है।